मुझसे मेरे बापू
देता हूँ उनको सलाह
ख़ुशी होती है मुझे
की होती है मेरी भी भागेदारी
घर आपने किसी भी निर्णय में
आखिर मैं भी तो पहनता हूँ
जूता उनके ही नाप का

लगभग बापू के जितना है
चौड़ा मेरा भी सीना
पर लगता है थोडा अंतर तो है
जहाँ मैं हो जाता हूँ ब्याकुल
विचित्लित,हताश और परेशान
वहीँ उन्हें पाटा हूँ
धीर,शांत बिल्कुल गंभीर
विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी
होने ही नहीं देते हैं
किसी भी परेशानियों का आभास
देते रहते हैं खुशियों की घनी छाया
बिल्कुल गावं के पुराने बरगद की तरह
सोंचता हूँ क्या कभी बन पाउँगा
मैं भी इनके जैसा बाप
क्या ला पाऊंगा कभी
ऐसा ही वय्क्तित्व
