Showing posts with label वो ... Show all posts
Showing posts with label वो ... Show all posts

Thursday, September 24, 2009

प्रेम या पूर्वाग्रह

बरसों बाद उनसे,
हो रही थी बात |
वही खनकती आवाज,
वही सादगी आज भी |
दूर होते हुए भी हो रहा था,
आत्मीयता का आभास |
थोड़ी हडबडाहट थी उनमे,
जैसे पूछ लेना चाहती हो,
सबकुछ चंद समय में |
बड़ी ही उत्सुकता से बताया,
अपनी बच्ची नाम,
जो कि बिल्कुल वही था,
जिसकी कभी हम कल्पना करते थे |
बातों ही बातों में बनाते थे घर,
और रखते थे सबके नाम |
हंसते हुए बोल पडी,
कितना अच्छा है संयोग,
कि हो रही है आपसे बात |
मैंने पुछा, दुबारा...फिर...कब.......
आह भरती हुई कहती गयी,
हो जाया करेगा ऐसा ही संयोग |
खुश हूँ मैं भी इस संयोग पर,
लेकिन कहूँ क्या इसे,
प्रेम या पूर्वाग्रह .............|

Thursday, August 13, 2009

मुझे तुमसे प्यार नहीं

वो कहती हैं,
मुझे तुमसे प्यार नहीं|
मैं कुछ नहीं जानती,
भुला दिया सबकुछ|
पूछ बैठा यूँ ही उनसे,
मोतियों की माला कहाँ है|
जरूरत थी मुझे,
जवाब था, पहन रखी हूँ|
मेरे कमरे से एक दिन,
चाय की प्याली लाई थी,
कहाँ है जरूरत थी मुझे|
मेरे ही पास है,
मैं उसी से चाय पीती हूँ|
फिर वो कहने लगी,
मुझे तुमसे प्यार नहीं|

भूलूँ या फिर याद रखूं

मैं नहीं कहता,
मुझे प्यार करो|
मिलो-जुलो मुझसे,
मेरी जरूरतों को पूरा करो|
मैं तो करता भी नहीं,
चर्चा कभी तुम्हारी|
हाँ रोकता नहीं उन्हें,
जो तुझे मुझमे देखते हैं|
बेशक तुम भूल जाओ,
मुझे, मेरी यादों को,
तुम्हारे ही हित में होगा|
आत्म संयम ये तुम्हारा,
जायज है तुम्हारे लिए|
जब मुझे नहीं कोई दिक्कत,
तुम्हारे किसी भी निर्णय से |
फिर तुम्हें क्या है परेशानी,
मैं भूलूँ या फिर याद रखूं|

देखा-सुनी